Home / गोरखपुर में प्रस्तावित नवीन सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु अनावासीय/आवासीय भवन निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।.

गोरखपुर में प्रस्तावित नवीन सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु अनावासीय/आवासीय भवन निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।.

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आज  गोरखपुर में प्रस्तावित नवीन सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु अनावासीय/आवासीय भवन निर्माण के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भवनों का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं के दृष्टिगत किया जाए। भवनों को वर्टिकल रूप से निर्मित किए जाने पर विचार किया जाए, जिससे खेल मैदानों की उपलब्धता आवश्यकतानुसार सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैनिक स्कूल के भवन का वास्तु भारतीयता और यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बने। इसका स्वरूप भारतीय परम्परा और संस्कृति को दर्शाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भवनों और स्कूल के निर्माण में भारतीय महापुरुषों, वीरांगनाओं और स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के शौर्य और पराक्रम की गौरव गाथा को प्रदर्शित किया जाए। इसकी शैली उत्कृष्ट और जीवन्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *