Home / धर्म चर्चा / 1,मोहर्रम से इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहिब अकबरी गेट चौक पर 9 बजे से होगी मजलिस

1,मोहर्रम से इमामबाड़ा सैयद तक़ी साहिब अकबरी गेट चौक पर 9 बजे से होगी मजलिस

Spread the love

लखनऊ 06 जुलाई 2024ः… जन्नतमाब सोसाइटी के सचिव सैय्यद नदीम अब्बास नकवी ने बताया है कि हर वर्ष के अनुसार तहसीन की मस्जिद के पीछे इमामबाड़ा सैय्यद तकी साहिब अकबरी गेट, चौक, लखनऊ मे 01 मुहर्रम से 9 मुहर्रम तक रोजाना सुबह 9 बजे मजलिस होगी। जिसमें मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नकवी साहिब किबला संबोधित करेंगे।
श्री सैयद नदीम अब्बास नकवी ने कार्यक्रम का विवरण बताते हुए कहा कि मुहर्रम की 05 तारीख को हजरत औन व मुहम्मद (अ0स0), के ताबूत की ज़ियारत होगी और 06 मुहर्रम को हज़रत अली अकबर (अ0स0), के ताबूत की ज़ियारत होगी इसी तरह मुहर्रम की 07 तारीख को जनाबे क़ासिम (अ0स0) के अक़्द का मनज़र प्रस्तुत किया जाएगा। मुहर्रम की 08 तारीख को अलमे हज़रते अब्बार अ0स0 की ज़ियारत कराई जाएगी और मुहर्रम की 09 तारीख को इमामे हुसैन अ0स0 का ताबूत बरआमद होगो और झुले हज़रते अली असगर अ0स0 के दर्शन होंगे। तथा पाचों दिन तबररूकात बांटे जाएंगे।
…………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *