Home / उत्तर प्रदेश / हर घर नल-हर घर जल के संकल्प के साथ महाभियान चलाया जा रहा है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

हर घर नल-हर घर जल के संकल्प के साथ महाभियान चलाया जा रहा है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने हर घर तक नल से जल पहुंचाने के प्रयासों के अंतर्गत शेष घरों को भी पाइप से पेयजल की सुविधा प्रदान करने व कार्य को समयबद्धता के साथ चरणबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘हर घर नल-हर घर जल’ के संकल्प के साथ प्रदेश के 2.65 करोड़ ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का महाभियान चल रहा है। जल जीवन मिशन के प्रारम्भ से पूर्व मात्र 5.16 लाख परिवारों को ही नल से शुद्ध पेयजल की उपलब्धता थी। लगातार प्रयासों से आज 01 करोड़ 30 लाख से अधिक परिवारों के लिए शुद्ध पेयजल का सपना साकार हुआ है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ही 59.38 लाख कनेक्शन लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *