Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1

Warning: Undefined array key "UdYSYj" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/rest-api/endpoints/class-wp-rest-font-families-controller.php on line 1
हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं :अखिलेश यादव – The Revolution News
Home / राष्ट्रीय / हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं :अखिलेश यादव

हम अरविंद केजरीवाल के साथ हैं :अखिलेश यादव

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के अध्यादेश को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हम इस अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का पूरा साथ देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को दिल्ली सरकार का काम रास नहीं आ रहा है। भाजपा अच्छे काम और अच्छी सोच देखकर घबरा रही है।
इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव का समर्थन के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य श्री संजय सिंह, दिल्ली की शिक्षा मंत्री सुश्री आतिशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ0 मनोज पाण्डेय, समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *