Home / उत्तर प्रदेश / स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की भाभी का निधन, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की भाभी का निधन, अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

लखनऊ समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय श्री रतन सिंह यादव जी की धर्मपत्नी और पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप सिंह यादव की दादीजी श्रीमती सुभद्रा देवी (85वर्ष) के निधन का समाचार आते ही सैफई और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर छा गई।
सैफई आवास पर बड़ी संख्या में लोग अन्तिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रीमती सुभद्रा देवी काफी समय से बीमार थी। उनका सैफई मेडिकल कॉलेज में तड़के 03:00बजे आज निधन हो गया। समाचार मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव अपना बलिया एवं गोरखपुर जाने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर सैफई अपनी ताई जी के अन्तिम दर्षन के लिए पहुंच गए।
सर्वश्री अभय राम, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राजपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व पीसीएफ चेयरमैन आदित्य यादव, आर्यन यादव, कार्तिकेय यादव आदि पारिवारिक जनों सहित सर्वश्री पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव एवं पूर्व विधायक हरिओम यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, डॉ0 अजय सिंह यादव, प्रदीप आढ़तिया, चंदगी राम यादव प्रधान, राजवीर सिंह ठेकेदार, भारत सिंह खदरी, राम बाबू यादव प्रधान, राम फल बाल्मीकि प्रधान, पप्पन सिंधी इटावा और करन पाल सिंह एमडी कुलदीप मोटर्स आदि भी अन्तिम संस्कार के समय मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी सैफई पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और उनको श्रद्धांजलि दी।
सैफई महोत्सव ग्राउण्ड में बने समाधिस्थल पर श्रीमती सुभद्रा देवी का अन्तिम संस्कार किया गया। मैनपुरी के पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप यादव ने अपनी दादी जी को मुखाग्नि दी। इस गमगीन माहौल में हर शख्स की आंखे नम थी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *