Home / उत्तर प्रदेश / डॉ अनूप के काव्य संकलन ‘अनहद’ का लोकार्पण

डॉ अनूप के काव्य संकलन ‘अनहद’ का लोकार्पण

Spread the love

आज दिनांक 22 मई 2023 को डॉ अनूप कुमार द्वारा रचित काव्य पुस्तक ‘अनहद’ का लोकार्पण होटल गोल्डन एप्पल लखनऊ में किया गया | पुस्तक का विमोचन लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉक्टर दीपाली चतुर्वेदी द्वारा किया गया | डॉ दीपाली ने अनहद के विषय में बताते हुए कहा कि काव्य संकलन ‘अनहद’ में डॉक्टर अनूप ने जीवन के विभिन्न भावों यथा प्रेम , हास्य , प्रेरणा एवं यथार्थ संबंधी मोतियों को एक माला में पिरोने का बखूबी प्रयास किया है| लखनऊ नगर निगम के उपायुक्त अमित चतुर्वेदी ने पुस्तक के विषय में बताते हुए कहा कि पुस्तक पठनीय एवं रुचिकर है एवं निश्चय ही पाठकों के दिल में स्थान बनाने में सफल होगी | विमोचन कार्यक्रम में सर्व शक्ति पीठ ट्रस्ट के प्रांतीय सचिव संजय ओझा , प्रसिद्ध लेखक एवं शतरंज खिलाड़ी नवीन कार्तिकेयन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी , ओबीसी, भाजपा विजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *