Home / स्वतंत्रता सेनानी श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी हमारे देश की धरोहर थे। : ललन कुमार

स्वतंत्रता सेनानी श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी हमारे देश की धरोहर थे। : ललन कुमार

Spread the love

लखनऊ/बक्शी का तालाब, 03 नवम्बर 2020 | लखनऊ की #बक्शी_का_तालाब (169) विधानसभा के कुम्हरावां क्षेत्र के ग्राम बरगदी में स्वतंत्रता सेनानी पूज्यनीय श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके निधन की खबर जानकार प्रियंका गाँधी ने उनके परिजनों को संवेदना पत्र लिखकर शोक व्यक्त किया। प्रियंका गाँधी का पत्र लेकर उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार उनके घर पहुँचे एवं पत्र सौंपा।

ललन कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी के निधन पर आदरणीय प्रियंका गाँधी जी ने उनके परिजनों को यह संवेदना पत्र दिया है। श्री बचान प्रसाद शुक्ल जी हमारे देश की धरोहर थे। उनकी पुण्य आत्मा को ईश्वर शांति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *