आज दिनांक 07/02/23 को हर समय आपदा में तत्पर रहने वाली 11 वीं वाहिनी एनडीआरएफ (NDRF) की लखनऊ टीम द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सेंट्रम होटल में ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राहत एवं बचाव कार्य करने वाली सभी एजेंसियो के साथ विभिन्न आपदाओं पर आधारित एक मेगा माँक अभ्यास किया गया I
इसी क्रम में एन०डी०आर०एफ० के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एन०डी०आर०एफ० लखनऊ टीम, ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ व सभी एजेंसियो के साथ मिलकर एक मेगा माक अभ्यास किया गया I जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक/कृतिम, केमिकल, बायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल एवं नियुक्लिएर आपदा के दौरान घायल व् चोटिल व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी स्टेक होल्डरस के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना है तथा इस मेगा माक अभ्यास द्वारा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है I
विभिन्न आपदा पर आधारित इस मेगा माँक अभ्यास के प्रथम चरण में एन०डी०आर०एफ० अधिकारियों व् सभी एजेंसियों के अधिकारियों के मध्य टेबल टॉप अभ्यास के माध्यम से इस मेगा माँक अभ्यास की सम्पूर्ण रूप रेखा तैयार की गयी I
इस मेगा माँक अभ्यास में एन०डी०आर०एफ० टीम का नेतृत्व श्री अनिल कुमार पाल उप कमांडेंट द्वारा किया गया I श्री अनिल कुमार पाल ने बताया कि आपसी समन्वय से सकारत्मक पहल व सशक्त रिस्पोंस सिस्टम को विकसित करने से इस तरह की प्राकृतिक/कृतिम/ केमिकल, बायोलोजिकल, रेडिओलोजिकल एवं नियुक्लिएर आपदाओ में होने वाली दुर्घटनाओ से आसानी से निपटा जा सके और समय – समय पर इस तरह के मेगा माँक अभ्यास द्वारा महत्वपूर्ण जीवन की रक्षा की जा सकेगी I
इस मेगा माँक अभ्यास के दौरान श्री अमित कुमार सिंह दुतीय कमान अधिकारी एनडीआरएफ अपर जिलाधिकारी लखनऊ श्री हिमांशु कुमार गुप्ता, श्री अनिल कुमार पाल उप-कमाडेन्ट एनडीआरएफ , श्री एन०डी०आर०एफ० के टीम कमांडर विनय कुमार, सब इस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह यादव, पारस राम जाखर सहित कुल 35 रेस्कुअर एवं अन्य संस्थाओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे I





