दिनांक 07.02.2023
लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-1- क्षेत्रान्तर्गत 1090 चौराहा से कालीदास मार्ग होते हुए वी०वी०आई०पी० गेस्ट हाउस तक व वी०वी०आई०पी० से होते हुए कैन्ट मारी माता मन्दिर तक वह हजरतगंज चौराहा से होते हुए रेजीडेन्सी तक डालीगंज चौराहा से छत्ते वाले पुल के आस पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें 5 ठेले रोड पर से हटाया गया, जिसमें 1 ठेले, एक ट्रक सामान जब्त किया गया। एवं पहिया और चार पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया। लालबाग में बरामदे में काउन्टर लगा कर अतिक्रमण किये गये को हटाया गया उक्त अभियान श्री नरेन्द्र देव जोनल अधिकारी, श्री आर. एस. कुशवाहा, श्री अनूप कुमार, श्री ओम प्रकाश सिंह, कर अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें, प्रवर्तन विभाग के राजस्व निरीक्षक श्री राजा भैया, श्री धनवीर सिंह, श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री राजेश पटेल, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम उपस्थित रही।
ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाबाजार में चरक चौराहे से मेडिकल कालेज, ट्रामा सेंटर, कन्वेशन सेंटर तक दोनो पटरी एवं टीले वाली मस्जिद के सामने से इमामबाड़ा तक किये गये अस्थाई अतिक्रमण ठेला / खुमचा इत्यादि हटवाने की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान 24 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गयें एवं 2 तराजू जब्त किए गए। उक्त अभियान प्रातः, अपरान्हः एवं सांयकाल तीनों समय चलाया जा रहा है। उक्त कार्यवाही श्री नन्दकिशोर की अध्यक्षता में कर अधीक्षक श्री उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री विवेक सिंह, श्री सुबोध वर्मा एवं श्री इसरार हुसैन, श्री सिब्ते रजा, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।
ज़ोन-4- क्षेत्रान्तर्गत को अर्जुनगंज, अहिमामऊ चौराहा व आस-पास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया अतिक्रमण अभियान में 01 ठेला, 04 काण्उन्टर, 02 गुमटी एवं अन्य एक ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, श्री अजीत राय कर अधीक्षक, श्री देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।





