Home / सीबार में चेहल्लुम के अवसर पर हिंदु भाईयों द्वारा सबील एवं प्रसाद वितरण

सीबार में चेहल्लुम के अवसर पर हिंदु भाईयों द्वारा सबील एवं प्रसाद वितरण

Spread the love

अयोध्या जिले में स्थित ग्राम सीबार , थाना रौनाही जो भेलसर से 8 किमी आगे स्थित है। यहां कल 16 अक्टूबर को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम मनाया गया। जिसमें फैजाबाद के मौलाना सादिक हसन साहब ने मजलिस को खिताब किया। उसके बाद निमौली फैजाबाद की अंजुमन ने जुलूस बरामद किया। जो करबला बेगमगंज में जाकर ख़त्म हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद था। यहां हर साल चांद की 29 के हिसाब से 17 सफर को चेहल्लुम का आयोजन किया जाता है। यहां के भाईचारे एवं एकता की मिसाल आज के दौर में प्रेरणादायक है। यहां हर साल चेहल्लुम के अवसर पर जब जुलूस मंदिर पर पहुंचता है तो हिन्दू भाइयों द्वारा जुलूस का स्वागत किया जाता है। इस वर्ष भी जुलूस पहुंचने पर लोगों को पानी पिलाया गया और प्रसाद भी बांटा गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी मनीराम, जगजीवन प्रसाद, वैदेही शरण, सालिक राम यादव, सतगुर शरण उपस्थित थे। ये कार्यक्रम डॉ अशोक की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
इस गांव की यह खासियत है कि यहां हर त्योहार सब मिलजुल कर मनाते हैं। अंजुमन अब्बासिया सैय्यदवाड़ा सीबार की तरफ से अध्यक्ष सै मो अकबर, सचिव सै मतलूब असगर और मुनतजिम सै रज़ा इमाम मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *