Home / सांसद कौशल किशोर ने की केजीएमयू,बलरामपुर की मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत

सांसद कौशल किशोर ने की केजीएमयू,बलरामपुर की मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत

लखनऊ: मोहनलालगंज लखनऊ सांसद कौशल किशोर ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, बलरामपुर अस्पताल के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत पत्र लिखा ।
उन्होंने कहा कि केजीएमसी व बलरामपुर में बेड खाली व ऑक्सीजन की व्यवस्था भी है। तब भी मरीजों की भर्ती में आनाकानी की जा रही है ।
इन विभागों में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन वाले बेड और वेंटिलेटर मौजूद है ।बेड खाली होने के बावजूद मरीजों को बेड आवंटन नहीं किए जा रहे हैं। मरीज इन सुविधाओं को न मिलने के कारण अस्पताल सीढ़ियों पर अपना दम तोड़ दे रहे हैं । यदि किसी अस्पताल के बाहर बिना इलाज मरीज की मौत हो जाती है और अस्पताल में बेड 6 घंटे से अधिक खाली रहता है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

केजीएमसी कुलपति डॉ विपिन पुरी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कुलपति महोदय 5 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे ।वह 17 अप्रैल तक अवकाश पर थे। ठीक होते ही फिर 8 मई तक अवकाश पर चले गए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *