शिया हेल्प लाइन 14 रमजान 28 अप्रैल 2021
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
शिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
प्रश्न: क्या कोई व्यक्ति रोज़े की हालत में इन्हेलर इस्तेमाल कर सकता है?
उत्तरः अगर रोजे़दार इन्हेलर इस्तेमाल करना चाहे तो ज़रूरी है उसको इस बात का यकीन हो कि दवा मेदे में नही जाएगी तो इस्तेमाल कर सकता है।
प्रश्न: अगर कोई रोज़ेदार तालाब या नदी में नहाए तो उसका रोज़ा सही होगा?
उत्तरः रोज़ा सिर को पानी में डूबोने से टूटता है लेहाज़ा अगर सिर नही डूबा है तो रोज़ा सही होगा।
प्रश्न: खुम्स का पैसा क्या स्कूल में दी जा सकती है ?
उत्तरः खुम्स के पैसे में दो हिस्सा होते है एक हिस्सा सहमे सादात है जो सिर्फ सैयद लोगो को दिया जाएगा। दूसरा हिस्सा सहमे इमाम है जो दीनी कामों में जैसे मदरसे में मस्जिद वगैरा में या फिर मुज्तहिद अगर किसी काम की इजाजत दे तो इस्तेमाल हो सकता है।
प्रश्न: अगर कोई व्यक्ति कर्जदार हो तो क्या उसका कर्जे का हिसाब जकात में कर सकते है ?
उत्तरः जकात की रकम में कर्जदार का कर्जा दिया जा सकता है।
प्रश्न: 15 रमज़ान के आमाल और विषेषता (फजिलत) क्या है ?
उत्तर: 15 रमज़ार मुहतरम तारीख है क्यो कि इस दिन हज़रत मुहम्मद स0अ0 के बड़े नवासे इमाम हसन अ0स0 का जन्मदिवस है इस लिए जश्न व नज़्र आदि बेहतरी काम है।