ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता एवं सचिव मौलाना यासूब अब्बास ने 19 और 21 रमज़ान के जुलूसों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा गया है कि लखनऊ अजादारी का केंद्र है और यहां हर वर्ष 19 और 21 रमजान को रसूल अल्लाह के दामाद और भाई और शियों के पहले इमाम हजरत अली अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर जुलूस निकाले जाते हैं।
इस वक्त कोविड-19 की समस्या पूरे देश में है और उसके बावजूद कुंभ मेला , पंचायती चुनाव, चुनाव रैलियां और सभी सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक आयोजन आयोजित कराए जा रहे हैं।
इसलिए कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुऐ सरकार शियों को 19 और 21 रमज़ान के जुलूस निकालने की अनुमति दे।