Home / उत्तर प्रदेश / सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा

सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों ने अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा में बैठे अभ्यर्थियों ने ज्ञापन सौंपकर परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करने और शीघ्र नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग पर समर्थन मांगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी के पदों पर परीक्षा का विज्ञापन सितम्बर 2019 में हुआ था जिसके ढाई वर्ष बाद 22 मई 2022 को परीक्षा कराई गई। इसके बाद से परीक्षा परिणाम के लिए अभ्यर्थी लगातार आयोग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार में उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रवीण मौर्य, धीरेन्द्र कुमार सिंह, अय्यूब हसन, सरबजीत, संतोष कुमार, राजकुमार यादव, अमित मिश्र, अतुल कुमार, कौशल यादव आदि ने मांग की है कि मिशन रोजगार के तहत उन्हें जल्दी ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *