लखनऊ 20 मार्च 2023 को लखनऊ सर्वहित व्यापार मंडल के गठन के लिए व्यापारियों की एक बैठक शेरोज़ हैंगआउट, गोमती नगर में आयोजित की गयी, बैठक में लखनऊ की विभिन्न बाजारों के व्यापारी सम्मिलित हुए | बैठक की अध्यक्षता सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव जी ने की | जिसमें पत्रकारपुरम , गोमती नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी अजय सोनी जी को सर्वसम्मति से लखनऊ नगर का अध्यक्ष चुना गया | बैठक में दीपक शुक्ला जी व दीपक श्रीवास्तव जी को वरिष्ठ महामंत्री चुना गया | कोषाध्यक्ष पद पर संदीप ओझा जी का चयन हुआ | 5 महामंत्री , 20 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 30 उपाध्यक्ष, 10 संगठन मंत्री, 5 प्रचार मंत्री मनोनीत किए गए| महामंत्री पद पर मोहम्मद अलीम जी, सौरव यादव जी, विक्की जी , ललित पाल जी और शुभम अग्रवाल जी का चयन हुआ | वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विश्वजीत चटर्जी जी , नवीन यादव जी, प्रभात सिंह जी, अमित अग्निहोत्री जी , वेद प्रकाश यादव जी , राजेश कुमार जी, राहुल आनंद जी, मनोज यादव जी , अमर साहू जी, ओमकार चौरसिया जी , अमर सिंह जी , उस्मान जी, वीर सिंह यादव जी, एहतिशाम अली जी, हिमांशु पाण्डेय जी , रवि राय जी , अलोक वर्मा जी, जहीन आलम जी का चयन हुआ | उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी श्रीवास्तव जी, विनोद यादव जी , रज्जू जी , अलोक यादव जी , विपिन यादव जी , अश्वनी मिश्रा जी , मोहम्मद जावेद जी , इमरान जी , इजाज अहमद जी , अब्दुल्लाह जी , ओम प्रकाश यादव जी , आदित्य यादव जी , दिवाकर जी , शिवम वैश्य जी , अनिल यादव जी, मोहमद अख्तर जी , अनिल अग्रहरी जी , नीरज शुक्ला जी, प्रमोद जी, धीरेन्द्र सिंह, धनञ्जय सिंह जी , ध्यानेन्द्र तिवारी जी, मोहम्मद आरिफ जी, समी अखतर जी, रवि रोहेला, अमीन खान, मोहम्मद जकी जी, धीरेन्द्र तिवारी जी, नजीर जी, का चयन हुआ | संगठन मंत्री के पद पर मज़हर वारसी जी , दिवाकर वर्मा जी, दूधनाथ यादव जी, मोहम्मद सिद्दीक़ जी, मुकेश जी, रामेन्द्र यादव, नंदकिशोर जी, कामताप्रसाद यादव जी, गोविन्द जी, अखिलेश यादव जी को मनोनीत किया गया | दीपक शर्मा जी , राहुल यादव ,संदीप गौड़ जी, मधुराम यादव जी, प्रकाश चंद जी को प्रचार मंत्री बनाया गया | नव नियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया |
नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार यादव जी ने बधाई दी और उनको अवगत कराया कि हर 3 साल पर लखनऊ ईकाई का चुनाव होगा और उस चुनाव में कोई भी पदाधिकारी किसी भी पद पर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र रहेगा और लखनऊ के जो व्यापारी संगठन के सदस्य होंगे सिर्फ उन्ही व्यापारियों को वोट का अधिकार होगा | आज से आप सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि आप व्यापारियों की समस्याओ के निस्तारण के लिए सदैव तत्पर रहे , संगठन के विस्तार के लिए कार्य करे और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़े |
नव नियुक्त लखनऊ सर्वहित व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सोनी ने समर्थन के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया और सभी व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि लखनऊ अध्यक्ष के रूप में किसी भी व्यापारी की जरूरत के लिए सदैव उपस्थित रहेंगे |
नव नियुक्त लखनऊ सर्वहित व्यापार मंडल के वरिष्ठ महासचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि कल से लखनऊ की समस्त बाज़ारों में व्यापारी सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और सदस्यता अभियान के बाद लखनऊ में भव्य शपथ ग्रहण का आयोजन किया जायेगा |
बैठक में सर्वहित व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अफ़ज़ाल अहमद, मंत्री अजय वर्मा , जिला उपाध्यक्ष सोम यादव, मणि नाथ दुबे, सौरभ गुप्ता, अनिल सिंह, jमोहमद महमूद, आनंद कटियार, रवि सिंह, राहुल यादव, विराट सिंह, आकाश यादव, सुजीत यादव, विपिन मौर्य, सनी सिंह, मोहम्मद अब्दुल, अलोक शर्मा, रवि वर्मा, सानू सिंह, अजय ठाकुर, इफ्तिकार खान , उमेश वर्मा, सागर यादव, करन सिंह, लक्की सैनी , सिपाही लाल, इंदर सिंह, मुकेश शर्मा, अजय , संतोष वर्मा, दीपू गुप्ता, सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्तिथ रहे |





