बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के बीच हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत, शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया पटना में एक अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल की स्थापना करेगा, जो आंखों के इलाज के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अस्पताल है। इस अस्पताल की स्थापना के लिए बिहार सरकार ने पटना के कंकड़बाग में 1.60 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। इस अस्पताल की स्थापना से बिहार के लोगों को आंख संबंधित समस्याओं के विशिष्ट इलाज की अतिरिक्त सुविधा अपने ही राज्य में उपलब्ध हो सकेगी।
सरकार के स्वास्थ्य विभाग और शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया, कोयम्बटूर के बीच हाल ही में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।





