लखनऊ। मर्यादा पुरषोतम श्री राम जी के अंनन्य भक्त महावीर हनुमान जी के जन्मदिवस के पावन पर्व पर लखनऊ में एक नई संस्था का स्थापना पर्व उद्यान निदेशालय के प्रेक्षागृह में सुन्दर कांड कि संगीतमई प्रस्तुति के साथ संस्था सदस्यों एवं गन्यमान्य लोगों की उपस्थिति में मनाया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेल विभाग के पूर्व चेयरमैन एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश चन्द्र रतन, एवं पूर्व महापौर संयुक्ता भटिया जी ने इस अवसर पर डा अनूप अर्पण कि पुस्तक श्री राम चरित मानस ए गाइड टू मेनेजमेंट एंड लीडरशिप का विमोचन भी किया गया। श्री रतन ने इस अवसर पर संस्था के पांच उदेश्ययों कि सराहना करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य कि कामना की।
संस्था अध्यक्ष राजीव आहूजा ने कार्यक्रम में आये श्री सुरेश चन्द्र तिवारी, श्री अमित त्रिपाठी, बाल फ़िल्म कलाकार आरव शुक्ला,
प्रताप सिंह, अमरजीत मिश्रा आदि का संस्था को अपना सहयोग प्रदान करने पर आभार जताया। संस्था शीघ्र ही अपने नेत्र ऑपरेशन एवं डोनेशन, मंगलाकारी विवाह तथा गौ संवर्धन पर कार्यक्रम करना शुरू करेंगी। कृष्ण मोहन पाण्डेय, आशीष त्रिवेदी, आशीष कुमार, ऋतुराज सिंह एवं रजनीश तोडरिया आदि संस्था पदाधिकारी उपस्थित रहें।
समाज के लिए अब कुछ करिए





