Home / उत्तर प्रदेश / सपा मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती

सपा मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई हनुमान जयंती

दिनांक: 12.04.2025
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, 19-विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में आज हनुमान जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पवन पुत्र हनुमान जी की मूर्ति की पूजा-अर्चना के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल और पूर्व सांसद श्री अरविन्द कुमार सिंह ने हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यालय स्टाफ ने भी श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *