Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है

समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी आधी आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की पक्षधर है। समाजवादी पार्टी और सरकार में महिलाओं का सम्मान और अवसर सुरक्षित है। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। नारियों को अपना सम्मान बचाना है तो भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। लोकतंत्र और संविधान बचाने की भी निर्णायक लड़ाई 2024 में होगी।
श्री अखिलेश यादव आज यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में समाजवादी महिलासभा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। समाजवादी महिला सभा के सम्मेलन में श्रीमती डिम्पल यादव सांसद मैनपुरी भी मौजूद रहीं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी महिला संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी मजबूती से हर बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर पीडीए इंडिया गठबंधन मिलकर भाजपा एनडीए को हरायेगा।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित उत्तर प्रदेश में है। हर दिन महिलाओं के साथ बड़े पैमाने पर अन्याय और उत्पीड़न की खबरे सामने आती है। कानून व्यवस्था इस हद तक खराब है कि बच्चियों को स्कूल जाने से भी डर लगता है। भाजपा सरकार की यही बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मणिपुर में महिलाओं के साथ बड़ी जघन्य घटनाएं हुई। अत्याचार हुआ लेकिन महिलाओं को न्याय नहीं मिला। भाजपा से किसी को भी न्याय की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिलाओं की अस्मत को रौंदा जा रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा गैरबराबरी का सामना महिलाओं को करना पड़ता है। बुलडोजर की दहशत महिलाओं में सबसे ज्यादा है। देष की आधी आबादी को हक और सम्मान देना जरूरी है। समाजवादी महिला संगठन महिलाओं के बीच जाकर समाजवादी सरकार द्वारा किये गये कार्यों और पार्टी की नीतियों को लेकर महिलाओं के बीच जाएगा। समाजवादी सरकार में महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा शुरू की गई थी। इसकी सराहना सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी और कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसी सेवा पूरे देश में लागू होनी चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रसूताओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई थी। न्यूट्रिशन मिशन शुरू किया गया था। समाजवादी पेंशन योजना लागू की गई थी। समाजवादी सरकार बनने पर 3 हजार रू0 प्रतिमाह पेंशन देंगे। महिलाओं को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान देने का काम किया जा रहा था। एसिड पीड़िताओं के लिए अवसर प्रदान किया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने महिलाओं से जुड़ी इन सभी योजनाओं को बंद कर दिया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो महिला वंदन की बात करते थे उनकी सरकार में महिला पहलवानों के साथ जिस तरह का अन्याय हुआ उसे पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। स्मार्ट सिटी से लेकर किसानों तक के बीच किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश में एक भी सिटी स्मार्ट नहीं बन पायी। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। घर-घर में बेरोजगार नौजवान बैठे हैं। महंगाई बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का गठबंधन भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराएगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 80 हराओ, भाजपा हटाओं और लोकतंत्र बचाओ का नारा दिया है।
आज के सम्मेलन में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रिबू श्रीवास्तव, डॉ0 मधु गुप्ता एवं श्रीमती कांती सिंह पूर्व एमएलसी, जरीना उस्मानी पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, नादिरा सुल्तान विधायक, श्रीमती मीरा वर्धन पूर्व मेयर प्रत्याशी, लीलावती कुशवाहा पूर्व एमएलसी, गजाला लारी पूर्व विधायक, नेहा यादव, वंदना चतुर्वेदी, गीता सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, नाहिद लारी खान, निकहत सिद्दीकी, निधि यादव, सुमैया राना, श्रेया वर्मा, चिंता देवी, रूबी खान, गीता पाण्डेय, सुरैया सिद्दीकी, नीलम रोमिला सिंह, तृप्ति अवस्थी, ज्योति मैसी, आशा कुशवाहा, रितु खन्ना, सुनीता यादव, सुजाता यादव, श्रीमती मुन्नी पाल, रिन्की सिंह, सुनीता सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, ऊषा वर्मा, नीलम गुप्ता, पूजा यादव बुन्देलखंडी, प्रेमलता यादव, अनीता राकेश, सोनी चौधरी, मनीषा सारस्वत, सुहागवती, अंजू यादव, रूही अंजुम आदि प्रमुख महिला नेता उपस्थित रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *