उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ L ने आज जनपद अलीगढ़ में ₹497 करोड़ की 208 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल मार्गदर्शन में हर पात्र परिवार को फ्री में रसोई गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा कवर, राशन आदि जैसी सुविधाओं का लाभ विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हो रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के अनुरूप उत्तर प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।





