Home / उत्तर प्रदेश / सपा व्यापारसभा भाजपा की खोलेगा पोल

सपा व्यापारसभा भाजपा की खोलेगा पोल

Spread the love

समाजवादी व्यापार सभा से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश भर में भाजपा की पोल खोली। व्यापारी चौपालों का आयोजन कर भाजपा के व्यापारी विरोधी चेहरे को उजागर करते हुए निकाय चुनाव और लोक सभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का संकल्प लिया।
व्यापार सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गर्ग और निवर्तमान प्रदेश महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों को व्यापारियों की दुर्दशा का कारण बताया। जीएसटी के नाम पर उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, छापेमारी, इंस्पेक्टर राज, पुलिस बर्बरता, झूठे मुकदमे, लूट, हत्या, मंहगाई के कारण व्यापारी समाज बेहद तनाव में है और समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही। भाजपा की सरकार व्यापारियों के उत्पीड़न के रिकॉर्ड कायम कर रही है।
यूपी के व्यापारियों का कहना है कि यूपी में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की जगह ईज ऑफ डूइंग व्यापारी उत्पीड़न का माहौल है। श्री संजय गर्ग व श्री अभिमन्यु गुप्ता ने सरकार से तत्काल व्यापारियों को राहत देने और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करने की मांग की।
पूर्व विधायक श्री संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा के राज में व्यापारी समाज केवल परेशान है। व्यापारी घोर निराशा में है। व्यापारी समाज आक्रोशित है क्योंकि विसंगतिपूर्ण और जटिल जीएसटी से पहले से ही परेशान व्यापारियों पर साल के अंत में सुनियोजित छापेमारी करके उनका मनोबल तोड़ा गया जिससे व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ। व्यापारियों की जीएसटी के दरों को कम करने की मांग को लगातार अनदेखी की गई है।
निवर्तमान प्रदेश महासचिव श्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि अनाज और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर व्यापारियों को बड़ी चोट पहुंचाई गई है। व्यापारियों के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में कानपुर के व्यापारी बलवंत सिंह की हत्या से व्यापारी समाज में आक्रोश है।
श्री संजय गर्ग और श्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा की पोल खोल व्यापारी चौपालों के माध्यम से व्यापारियों को भाजपा की तानाशाही, उत्पीड़न और प्रताड़ना के खिलाफ एकजुट होकर जवाब देने की बात कही गई। चौपालों में मांग की गई कि व्यापारियों पर छापेमारी पूरी तरह से बंद हो, पेट्रोल डीजल को जीएसटी में लाया जाए, हर पंजीकृत व्यापारी को मेडिक्लेम की सुविधा दी जाए, ऑनलाइन व्यापार पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए, व्यापारियों के पुलिस और विभागीय उत्पीड़न को बंद किया जाए। पुलिस पूछताछ में मारे गए व्यापारी बलवंत सिंह के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
सहारनपुर में श्री संजय गर्ग, कानपुर में श्री अभिमन्यु गुप्ता, वाराणसी में श्री प्रदीप जायसवाल, झांसी में अजय सूद, कन्नौज में श्री अंशुल गुप्ता, लखनऊ में श्री पवन मनोचा एवं श्री यासिर सिद्दीकी, महाराजगंज में श्री विजय जायसवाल, उन्नाव में श्री शुभ गुप्ता, हरदोई में राम ज्ञान गुप्ता आदि ने व्यापारी चौपालों का आयोजन कर भाजपा को सबक सिखाने का संकल्प लिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *