Home / चर्चित चेहरे / संत गाडगे की 148वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

संत गाडगे की 148वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वच्छता अभियान के प्रणेता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगेजी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा है कि सामाजिक विषमता और अंधविश्वास के खिलाफ संत गाडगे समाज को बराबर जागरूक करते रहे। अस्पृश्यता और जाति प्रथा के भी वे विरोधी थे।
श्री यादव ने कहा कि संत गाडगे ने शिक्षा संस्थानों की बड़ी संख्या में स्थापना कर लोगों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर से भी उनके निकट सम्बंध थे।
आज संत गाडगे जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में महान समाज सुधारक संत गाडगे की 148वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर सर्वश्री प्रो0 बी. पाण्डेय, अरविन्द कुमार सिंह राजीव राय, व्यासजी गोंड, सोनू कन्नौजिया, चंद्रशेखर चौधरी, प्रदीप कन्नौजिया, कुलदीप यादव, जितेन्द्र कुमार, नरेन्द्र सिंह यादव, एस.के. राय, पासी जयवीर सिंह, प्रभात राय, प्रवीन दिवाकर, भानु प्रताप, सतेन्द्र दिवाकर, राजेश दिवाकर, जयराम कन्नौजिया, डॉ0 अशोक गुप्ता, चंदन राज कन्नौजिया, निखिल कन्नौजिया, करूणेश कन्नौजिया, गजेन्द्र मिश्रा, शकील शाह, जावेद खां, शाहिल राय सरकार, महेश सैनी, निक्की सोनकर, उमेश प्रताप यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *