Home / उत्तर प्रदेश / श्रीमती प्रज्ञा सिंह को उ0प्र0 महिला कांग्रेस ( मध्य जोन ) लखनऊ नगर निकाय चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया गया

श्रीमती प्रज्ञा सिंह को उ0प्र0 महिला कांग्रेस ( मध्य जोन ) लखनऊ नगर निकाय चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया गया

Spread the love

लखनऊ, 11 नवम्बर 2022।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा जी के अनुमोदनोपरान्त श्रीमती प्रज्ञा सिंह को उ0प्र0 महिला कांग्रेस ( मध्य जोन ) लखनऊ नगर निकाय चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया गया। जारी परिपत्र में उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी ने कहा कि श्रीमती प्रज्ञा सिंह के लखनऊ नगर निकाय चुनाव का प्रभारी बनने पर कांग्रेस को निश्चित रूप से अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नकुल दुबे, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, योगेश दीक्षित, अजय राय, वीरेन्द्र चौधरी, एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, अनिल यादव, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों, प्रवक्ता पंकज तिवारी,संजय सिंह, रफत फातिमा, प्रियंका गुप्ता, शामीना शफीक तथा महिला कांग्रेस मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया तथा नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द से एक बैठक की अपेक्षा की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *