समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने आज प्रयागराज में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। श्रृंगवेरपुर धाम में महाराजा निषादराज गुह्य की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया गया।
उन्होंने कोरोना संकटकाल में जनता की मदद करने वाले समर्पित कोरोना वारियर को सम्मानित किया।
श्रीमती सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर कोरोना काल में मदद करने में सबसे आगे रहे। जबकि भाजपा सरकार ने जनता को दुःख देने का काम किया। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य के प्रति कोई दृष्टि नहीं है। समाजवादी सरकार के कार्यों को अपना बताने का ढोंग बीजेपी कर रही है। उत्तर प्रदेश की महिलाओं और जागरूक जनता ने 2022 में श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

