Home / शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने शिया सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्ति सीबीआई जांच का किया स्वागत

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने शिया सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्ति सीबीआई जांच का किया स्वागत

Spread the love

लखनऊ 14-10-2019 सिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने वक्फ संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की सीबीआई जांच कराने का स्वागत करते हुए योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया है।
उन्होंने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मोहसिन रजा जब कांग्रेस में हुआ करते थे तब अपने प्रभाव का दुरूपयोग करते हुए उन्होंने व उनके भाई व मां ने वक्फ की कई संपत्तियां बेंची। यहां तक कि जहां उनके नाना-नानी की कब्र थी वो जमीन भी बेंच दी। रिजवी ने जांच के फैसले का स्वागत करते हुए वक्फ बोर्ड द्वारा पूरा सहयोग किए जाने की बात कही।
रिजवी ने बाबरी मामले के पक्षकार मौलाना कल्बे जव्वाद पर भी वक्फ संपत्तियां बेचने का आरोप लगाया और कहा कि वक्फ बोर्ड भारत सरकार व सीबीआई को संपत्तियां बेचने व खरीदने वालों की दस्तावेजों सहित पूरी लिस्ट उपलब्ध करवाएगा जिसमें दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। रिजवी ने जारी किए गए वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वक्फ संपत्तियों को लेकर विजय माल्या पर कार्रवाई न किए जाने की सिफारिश करने का आरोप भी लगाया। दरअसल, यूपी सरकार ने शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड में संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। प्रयागराज और लखनऊ में दर्ज मुकदमों को इसका आधार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *