Home / शहीद इंस्पेक्टर प्रशांत यादव की हत्या पर रू 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, मृतक के नाम से एक रोड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

शहीद इंस्पेक्टर प्रशांत यादव की हत्या पर रू 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, मृतक के नाम से एक रोड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा की घटना में सब इंस्पेक्टर प्रशान्त यादव की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शहीद सब इंस्पेक्टर प्रशान्त यादव के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने व उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने एवं जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *