लखनऊ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के राजधानी लखनऊ के 100 से अधिक संगठनों के अध्यक्षों महा मंत्रियों की बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप बंसल के नेतृत्व में लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के साथ पुलिस लाइन के सभागार में संपन्न हुई..
बैठक को संबोधित करते हुए संदीप बंसल ने आयुक्त लखनऊ से प्रत्येक माह व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का आग्रह किया बंसल ने कहा कि पुलिस महानिदेशक श्री मुकुल गोयल से जो उनकी वार्ता हुई है उन्होंने बताया है कि इस के संदर्भ में पत्रक सभी जिलों में कप्तानों को जारी कर दिया गया है उसी परिपेक्ष में लखनऊ में भी सर्किल के स्तर पर व्यापारियों के साथ बैठकर आयोजित होनी चाहिए ताकि व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण उनके सर्किल अथवा थाने पर ही हो सके.
संदीप बंसल ने लखनऊ के समस्त समाचार पत्र वितरक संघ के पदाधिकारियों के पहचान पत्र जारी करने का पत्र आयुक्त महोदय को सौंपा.
व्यापारियों ने चिनहट क्षेत्र में एक पुलिस चौकी भी खोले जाने की मांग की.
इन सबके अतिरिक्त संदीप बंसल ने अमीनाबाद जैसे प्रमुख व्यापारी क्षेत्र में अनावश्यक दुकानों के सामने की पटरियों पर अतिक्रमण पर पुलिस आयुक्त से तत्काल कार्यवाही करने को कहा बंसल ने कहा कि लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके व्यापारी दुकान बनाता है और उसकी दुकान पर ग्राहक नहीं पहुंच पा रहा है इसकी भी चिंता पुलिस प्रशासन को करनी पड़ेगी..
बैठक में राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश चावलानी उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बीग नगर अध्यक्ष आसिम मार्शल महामंत्री अश्वनवर्मा संजय सोनकर श्रीमती नवीन भसीन बीनू मिश्रा अमरजीत कुरील अंकुर अग्रवाल रज्जन अरशद खान दीपेश गुप्ता आदर्श अग्रवाल सुरेश अग्रवाल रमेश सिंह पिंटू वर्मा वीरेंद्र कुमार प्रमुख रहे