असदुद्दीन ओवैसी, एआईएमआईएम के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद ने वक्फ बिल 2024 पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है और देश को बांटने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बिल संविधान के अनुच्छेद 14, 15,25 का उल्लंघन करता है और मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों पर सरकार का नियंत्रण बढ़ाने का प्रयास है। ओवैसी ने सरकार को मुसलमानों का दुश्मन बताया और कहा कि यह बिल मुसलमानों के अधिकारों का हनन करता है।
वक़्फ़ बिल मुसलमान के खिलाफ,ओवैसी संविधान के अनुच्छेद 14,15,25 उल्लंघन करता है ओवैसी




