Home / लालू-नीतीश के करीबी रहे नेता की भविष्यवाणी- अगला मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार! बढ़ा सियासी बवाल

लालू-नीतीश के करीबी रहे नेता की भविष्यवाणी- अगला मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे नीतीश कुमार! बढ़ा सियासी बवाल

Spread the love

26/5/2020

लालू-नीतीश के करीबी रहे बिहार के इस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है और सीएम नीतीश की जगह किसी और चेहरे को प्रोजेक्ट कर सकती है।

पटना. बिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हर राजनीतिक दल अपने-अपने तरीके से दावे-प्रतिदावे कर रहे हैं। वे इस बात के भी आकलन करने में लगे हैं कि किस पार्टी की क्या स्थिति रहने वाली है। इसी क्रम में बिहार के एक बड़े नेता, जो आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी करीबी माने जाते हैं, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं बनेंगे। इस नेता के बयान ने बिहार का सियासी तापमान इतना चढ़ा दिया कि बीजेपी और जेडीयू दोनों ही दल इनपर हमलावर हो गए।
दरअसल RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी बिहार के मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है और सीएम नीतीश की जगह किसी और चेहरे को प्रोजेक्ट कर सकती है। इसलिए संभव है कि अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न हों।
इस बात की आशंका जताने के पीछे की वजह बताते हुए शिवानंद तिवारी कहते हैं कि पिछले 15 सालों से नीतीश कुमार बतौर CM राज्य की कमान संभालते रहे हैं और उनको लेकर प्रदेश की जनता में अविश्वास भर चुका है। वहीं ये यह भी कहते हैं कि हिंदी पट्टी में बिहार ही एक ऐसा राज्य बचा है जहां सीधे तौर पर BJP सत्ता पर काबिज नहीं है। इस वजह से भी आनेवाले दिनों में BJP नीतीश कुमार की जगह किसी और को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर सामने ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *