Home / भाजपा विधायक ने खोली योगी सरकार की पोल, बोले-कमाई का जरिया बन गया है कोरोना

भाजपा विधायक ने खोली योगी सरकार की पोल, बोले-कमाई का जरिया बन गया है कोरोना

Spread the love

26/5/2020

यूपी के बहराइच में महासी से विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी अधिकारियों की कमाई का जरिया बन गया है।
भाजपा विधायक का दावा है कि अन्य राज्य के लोगों को बिना किट दिए और बिना जांच किए ही भगा दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है, माफ होने के बावजूद मंडियों में टैक्स वसूला जा रहा है।
बीती रात विधायक ने पैदल जा रहे मजदूरों से उनकी व्यथा सुनी, इसकी जानकारी डीएम को दी और सिटी मजिस्ट्रेट को फटकार लगाई।
प्रशासन के रवैये को लेकर विधायक ने नाराजगी जाहिर की है, इसको लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *