Home / उत्तर प्रदेश / लखनऊ में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ, उत्कृष्ट युवाओं और अधिकारियों को किया सम्मानित

लखनऊ में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ, उत्कृष्ट युवाओं और अधिकारियों को किया सम्मानित

लखनऊ: खेल अब केवल एक औपचारिक गतिविधि नहीं रह गया है, बल्कि यह जीवन की आवश्यकता और स्वावलंबन का आधार बन चुका है। इसी भावना के साथ आज जनपद लखनऊ में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही सांसद-विधायक खेल स्पर्धा-2025 का शुभारंभ भी हुआ।इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 और यूथ पार्लियामेंट-2025 के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सभी को दीपावली पर्व से पूर्व प्राप्त इन उपहारों के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *