Home / राष्ट्रीय / राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन 11 फरवरी को

राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन 11 फरवरी को

Spread the love

लखनऊ 30 जनवरी 2023 (सूचना विभाग)* अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ श्री प्रेम प्रकाश ने बताया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 फरवरी को किया जा रहा है, जिसमें प्रीलिटिगेशन वाद न्यायालय में लम्बित सभी प्रकार के सिविल वाद, आपराधिक प्रकृति के शमनीय वाद, चेक बाउन्स के मामले,धन वसूली के मामले मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद से सम्बन्धित वाद, विद्युत व जल कर बकाया के वाद, शमनीय प्रकृति के वाद), वैवाहिक वाद (तलाक / विवाह विच्छेद के मामलों को छोड़कर) भूमि अर्जन से सम्बन्धित वाद, सेवा सम्बन्धी व पेन्शन सम्बन्धी मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद, अन्य सिविल प्रकृति के मामले (किरायदारी, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद व संविदा के विनिर्दिष्ट अनुपालन आदि से सम्बन्धित वाद ) आदि मामलों का निस्तारण किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *