Home / राकेश सिंह राणा की समाजवादी पार्टी में वापसी

राकेश सिंह राणा की समाजवादी पार्टी में वापसी

Spread the love

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुये समाजवादी प्रदेश कार्यालय में आज सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा (हाथरस), पूर्व मंत्री श्री विनोद तेजयान (सहारनपुर), बसपा छोड़कर सर्वश्री संजीव त्यागी (बुलन्दशहर), पूर्व प्रमुख चौधरी साहब सिंह एवं सुरेश कुमार (सहारनपुर), भाजपा छोड़कर पूर्व प्रमुख श्री जयपाल सिंह (सहारनपुर), श्री धीरेन्द्र वीर सिंह पुत्र श्री राजवीर सिंह पूर्व सांसद आंवला बरेली, मुन्ना लाल (बुलन्द शहर), हुसैन अली एवं विनय शर्मा (बुलन्दशहर), कांग्रेस छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुये।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय कुंवर विवेक सिंह की पत्नी श्रीमती मंजुला विवेक सिंह ने अपने सहयोगियों सर्वश्री ईशान सिंह, यशोवर्धन सिंह, खुर्शीद अहमद खान, राजेश सिंह गौतम, वरिष्ठ सभासद, संदीप यादव सभासद, वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विद्यानंद सिंह, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, ताहिर खान, सुधीर सिंह सहित बांदा जनपद के अन्य तमाम लोग कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर नेता विरोधी दल सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, पूर्व सांसद श्री सलीम शेरवानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, एम.एल.सी. उदयवीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *