Home / उत्तर प्रदेश / योगी आदित्यनाथ ने आज गैलेन्ट समूह के निःशुल्क भोजन वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

योगी आदित्यनाथ ने आज गैलेन्ट समूह के निःशुल्क भोजन वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में गैलेन्ट समूह के निःशुल्क भोजन वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गैलेन्ट समूह की निःशुल्क अन्नपूर्णा योजना एक अभिनव प्रयास है। प्रत्येक व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार इस प्रकार की सुविधा देना पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को अपनी क्षमता के अनुरूप धर्मार्थ कार्याें से जुड़कर हर दीन-दुःखी को न केवल भोजन देने, बल्कि उनकी शिक्षा तथा स्वास्थ्य और उन्हें स्वावलम्बन की ओर अग्रसर करने में अपना योगदान देना चाहिए। यह कार्यक्रम बिना भेदभाव के समाज के हर एक तबके को प्राप्त होना चाहिये।
इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी एवं गैलेन्ट समूह के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *