Home / मोहनलालगंज अधिकारियों ने टिड्डियों की जांच कर बताया कि यह स्थानीय टिड्डियां हैं। रेगिस्तानी टिड्डियां नहीं हैं।

मोहनलालगंज अधिकारियों ने टिड्डियों की जांच कर बताया कि यह स्थानीय टिड्डियां हैं। रेगिस्तानी टिड्डियां नहीं हैं।

Spread the love

लखनऊ 31 मई 2020  मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को टिड्डियों के हमले की ख़बर से हड़कंप मच गया। यहां के दहीहरगांव के मजरा टिकरन खेड़ा में एक घर के नजदीक टिड्डियों का झुंड दिखा। संबंधित गांव वालों  ने टिड्डी दिखने की सूचना जिला प्रशासन को दी। जिसके बाद कृषि विभाग के बड़े  अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने टिड्डियों की जांच कर बताया कि यह स्थानीय टिड्डियां हैं। रेगिस्तानी टिड्डियां नहीं हैं।

जबकि  ये भी फसलों को उतना ही नुकसान पहुंचाती हैं जितना रेगिस्तानी टिड्डियां पहुंचाती हैं। अधिकारियों ने टिड्डियों को नष्ट करने के लिए उन पर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। जिसके बाद आस-पास के किसानों ने भी राहत की सांस ली।

साथ ही साथ यह भी बताते चलें  कि इन दिनों भारत के कई राज्यों पर टिड्डियों का ख़तरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में हाल ही में टिड्डियों के झुंड देखे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने और तैयारियां पुख्ता रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *