Home / मोदी और अमित शाह का तोड़ कोई है तो गांधी परिवार ही है। आचार्य प्रमोद कृष्णन

मोदी और अमित शाह का तोड़ कोई है तो गांधी परिवार ही है। आचार्य प्रमोद कृष्णन

Spread the love

कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णन ने टीवी डिबेट में कहा कि नरेंद्र मोदी और अणित शाह का तोड़ कोई है तो गांधी परिवार ही है, इसीलिए भाजपा बदनाम करना चाहती है। दरअसल. आचार्य ने ये बात बीजेपी की तरफ से डिबेट में आए शहज़ाद पूनावाला की उस बात पर कही जिसमें गांधी परिवार पर निशाना साधा गया था।
आचार्य ने कहा कि पूनावाला का निशाना गांधी परिवार ही है। उनका कहना था कि वो ऐसा क्यों कह रहे हैं ये चीज आप भी जानते हैं और हम भी। उन्होंने कहा कि नरसिंह राव, बाबू जगजीवन राम, नीलम संजीव रेड्डी, सीताराम केसरी क्या गांधी परिवार के थे। ये सारे नेता पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनका कहना था कि बीजेपी गांधी परिवार को बदनाम करे तो समझ में आता है पर पूनावाला कर रहे हैं, ये बात अखऱती है। उनका कहना था कि सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *