Home / मेरी क्रिसमस

मेरी क्रिसमस

Spread the love

लेखक असगर मेहंदी

बहुत से मित्र (?) “मेरी क्रिसमस” से बहुत परेशान होते हैं, बल्कि किसी जाहिल ने इसका अनुवाद “मेरी ने अल्लाह का पुत्र जना” कर दिया और मेरी क्रिसमस कहना शरीयत के विरुद्ध हो गया। वास्तव में बेचारे ने merry को Mary समझ लिया। Mary जनाब मरियम का नाम है और merry का अर्थ ख़ुशी है।
क्रिसमस वास्तव में Cristes-messe से निकला है अर्थात क्राइस्ट का मास-(मास अब हिंदी वाला ना समझ लीजिए गा)- मास का अर्थ है धार्मिक जमावड़ा, महफ़िल या सभा।अब मेरी क्रिसमस का मतलब हुआ “ईसा अ की सभा की ख़ुशी या ईसा मसीह की ख़ुशी। सो, इसका एक मतलब वह तो नहीं हो सकता जो कुछ कुंद ज़ेहन निकालते हैं दूसरा इसमें कुछ भी शरीयत के विरूद्ध नहीं है।
वैसे शरीयत का कितना पालन होता है??
सो, तमाम मसीही दोस्तों और वह जो जनाब ईसा के prophethood में विश्वास रखते हैं, उनको मेरी ओर से मेरी क्रिसमस। अगर किसी को ज़्यादा इस्लामी करना हो तो “मीलाद ए मसीह सईद” कह लिया करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *