विश्व प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु ख़तीबे अकबर मौलाना मिर्ज़ा मो० अतह के नाम से जाना जाएगा लखनऊ का बड़ा मार्ग।
उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगम द्वारा लखनऊ स्थित मिलेरिया चौकी बुलाकी अड्डा के सामने से सीधा टैक्सी स्टैंड राजाजीपुरम तक जाने वाला मार्ग मौलाना मिर्ज़ा मो० अतह मार्ग के नाम पर रखा गया। इस मार्ग का उद्घाटन आदर्श आचार संहिता के बाद किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले मुम्बई मुंसिपल कॉरपोरेशन महाराष्ट्र सरकार द्वारा इमरजेंसी गेट जे.जे हॉस्पिटल डोंगरी मुंबई में मौलाना मिर्ज़ा मोहम्मद अतहर के नाम पर चौक बनाया गया था जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र सरकार द्वारा हुआ था।





