Warning: Undefined array key "LyqUaF" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-content/plugins/url-shortify/libs/fs/includes/class-fs-garbage-collector.php on line 1
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की कार्ययोजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री जी ने शाहजहांपुर के दीर्घकालिक सुनियोजित विकास हेतु शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन की आवश्यकता जताई। साथ ही निर्देश दिए कि विकास प्राधिकरण का गठन करते समय यह ध्यान रखा जाए कि प्राधिकरण के अंतर्गत आ रहे गांवों में आबादी की भूमि को ग्रीन लैंड न घोषित किया जाए। आम आदमी को किसी प्रकार की समस्या न हो।

विगत वर्षों में शाहजहांपुर व आस-पास के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की अनेक परियोजनाओं से औद्योगिक विकास को गति मिली है।

वर्तमान सरकार के पहले कार्यकाल में ही शाहजहांपुर को नगर निगम बनाया गया था। यहां पूर्व से ही विनियमित क्षेत्र है। हाल ही में यहां का मास्टर प्लान-2031 भी तैयार कराया गया है। अब आवश्यकता है कि शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का गठन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *