लखनऊ। जन अभियान पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला द्वारा किया गया। समारोह में व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बड़ी माला ,प्रतीक चिह्न सोने का मुकुट पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज महंगाई से देश की जनता बेहाल है और सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है,किसी को जनता की परवाह नही है इसलिए जन अभियान पार्टी महंगाई के विरोध में महंगाई रोकों यात्रा 26 दिसम्बर को लखनऊ से निकालेगा। जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी,महिला,किसान ,युवा सभी वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। ये यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों में जाएगी और जनता से महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर जन अ•िायान पार्टी को वोट देने की अपील करेगी। सभी दलों ने धोखे के सिवा जनता को कुछ नही दिया है। व्यापारी वर्ग एवं महिलाएं सुरक्षित नही है। कानून व्यवस्था के नाम पर ठगा जा रहा है। इसलिए पार्टी व्यापारी सुरक्षा आयोग के साथ पेंशन ,बीमा मण्डी शुल्क जैसी बहुत पुरानी मांगों को पूरा करने के साथ ठेला,फेरी,फुटपाथ के छोटे व्यापारियों को फ्री में दुकान दी जाएगी। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण,फ्री बस,सुरक्षा के साथ छात्राओं को मुफ्त शिक्षा,स्कूटी,टैब देकर मजबूती प्रदान की जाएगी। अधिवक्ताओं को पेंशन,किसानों को बिजली पानी,शिक्षामित्रों एवं होमगार्डो का नियमितीकरण के साथ गरीबों एवं मध्यम वर्ग को दो सौ यूनिट बिजली फ्री देकर उनको अच्छी जीवनशैली प्रदान करेंगे। समारोह में प्रदेश के लखनऊ,वाराणसी,गाजीपुर,प्रयागराज,कानपुर,औरेया,उन्नाव,आगरा,गाजियाबाद,बाराबंकी,अयोध्या,शाहजहांपुर,बरेली समेत विभिन्न जनपदों से 125 प्रत्याशियों ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानससभा चुनाव के लिए आवेदन किए। इसमें ज्यादातर व्यापारी,महिला और युवा वर्ग से है। समारोह में गणेश यादव,बदरुददीन अहमद,किशन जायसवाल,राजेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों ने जन अभियान पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निश्चिय किया।