Home / उत्तर प्रदेश / मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, मोटराइज्ड ट्राई साईकिल प्रदान की

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित, मोटराइज्ड ट्राई साईकिल प्रदान की

Spread the love

लखनऊ। कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी व फर्रुखाबाद जिले के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय द्वारा ग्राम पंचायत बरौन में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री द्वारा दिव्यांगजनों को सम्मानित करते हुये उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मोटराईज्ड ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी एवं 06 माह की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

कैबिनेट मंत्री ने जन चौपाल में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कहा कि संस्कार जीवन में शिक्षा से भी अधिक महत्वपूर्ण हैं और बच्चों में गर्भ से ही संस्कारों का सृजन होता है। विगत वर्षों में देश/प्रदेश में विलुप्त हो रहे संस्कार/संस्कृति को वर्तमान सरकार ने पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। लेकिन सिर्फ सरकार के प्रयासों से शत प्रतिशत सफलता नहीं मिलती है इसके लिए समाज को भी आगे आना पड़ता है। देश के विकास में समाज और सरकार दोनों एक साथ काम करें तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन सम्भव है। वर्तमान सरकार ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करके व्यापारियों के दिलों में कानून व्यवस्था के प्रति अटूट विश्वास पैदा किया है। आज महिलायें निडर होकर सोने/चांदी के आभूषण पहन कर बाहर निकती हैं। मा० प्रधानमंत्री जी के विचारों को साकार करते हुए सरकार ने स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था के प्रति जनसामान्य की सोच को भी बदला है। आज लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने से पहले सोचते हैं।
जन चौपाल कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री संजय कुमार सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री जी को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान विधायक सदर, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *