आज दिल्ली से लखनऊ लौटते समय उत्तर प्रदेश के चर्चित बनारस से विधायक मंत्री आनंदी गोपाल गुप्ताके बेटे अभिषेक और बहू कृष्णिका की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी! तस्वीरों की भयावहता देखकर यही लगता है कि जैसे स्वयं महादेव ने साक्षात् उपस्थित होकर किसी अनहोनी को टाल दिया!
सावन का पवित्र-पावन माह, महादेव की भक्ति-उपासना का महापर्व और इस दुर्घटना में बड़ी क्षति से बाल-बाल संरक्षण! मन-मस्तिष्क में 12 जुलाई 2010 की वह विकट घटना कौंध गयी, जब इसी सावन के महीने में महादेव ने मुझे मौत के मुँह से वापस खींच लिया था!
सब कालों के काल महाकाल की कृपा का चमत्कार है! भगवान भोलेनाथ के चरणों में बारम्बार भावुक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ!
माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी एवं सहयोगी माननीय मंत्रीगणों ने फोन करके बेटे/बहू का हाल-चाल लिया और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की! हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ!
इस कठिन समय में तमाम परिजनों, ईष्ट-मित्रों, शुभचिंतकों, चाहने वालों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं के प्रार्थना संदेश प्राप्त हो रहे हैं!
आपके सूचनार्थ बेटे और बहू सुरक्षित हैं! कुछ चोटें हैं, जिनका डॉक्टर्स की निगरानी में समुचित उपचार चल रहा है!
इस कठिन समय में आप सभी के अपनत्व, स्नेह और आत्मीय शुभकामनाओं के प्रति पूरे परिवार की ओर से कोटिशः धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ!




