*लखनऊ 22अप्रैल2024*
*मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने अमीरुदौला पब्लिक लाइब्रेरी व राजाराम पार्क (सीनियर सिटीजन पार्क) का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एलडीए श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह, अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव सहित स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*
*निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने संपूर्ण परिसर का जायजा लेते हुए उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क के समस्त सिविल कार्य व उपकरण लगने के कार्य पूर्ण हो गए हैं तो नियमित रूप से पार्क को संचालित कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सीनियर सिटीजन पार्क में लाइटिंग, बेचिंग,फाउंटेन,ओपेन जिम व हॉर्टिकल्चर के समस्त कार्य चाक-चौबंध पाई गई। उन्होने कहा कि सीनियर सिटीजन पार्क के दृष्टिगत पार्क में एक्टिविटी कार्यक्रम कराया जाये।*
*अमीरूदौला लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था व शौचालय की नियमित साफ सफाई कराते रहे। लाइब्रेरी में बैठने के लिये गुणवत्ता पूर्वक फर्नीचर की व्यवस्था तत्काल कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त को संबंधित द्वारा अवगत कराया गया की लाइब्रेरी के पुस्तको की कैटलॉगिंग का कार्य पूर्ण करा लिया गया है साथ ही मंडलायुक्त ने शेष कार्य मे लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी के कैंपस में बने कैफेटेरिया का संचालन करने व बगल में सीटिंग की व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए।*





