अफगानिस्तान के पूरी तरह तालिबान के कब्जे में जाने के बाद भारत ने काबुल स्थित दूतावास को फिलहाल बंद कर अपने सभी कर्मचारियों को वतन वापस बुला लिया है। इसके लिए सी-17 ग्लोबमास्टर विमान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 120 से अधिक यात्रियों को लेकर उड़ान भरी थी।
