Home / कोविड-19 को देखते हुए हजरत कासिम की मेहंदी का शाहीजुलूस स्थगित

कोविड-19 को देखते हुए हजरत कासिम की मेहंदी का शाहीजुलूस स्थगित

Spread the love

लखनऊ।सातवीं मोहर्रम को इस बार भी कोविड 19 की गाइड लाइन के कारण मोहर्रम के सिलसिले की हज़रत कासिम के मेंहदी का शाही जुलूस नही निकाला जा सका मोहर्रम के सातवी का शाही मेंहदी का जुलूस पिछले साल भी नही निकाला जा सका था पुलिस और नागरिकों तथा धर्म गुरुओं द्वारा पहल ही गाइड लाइन को लेकर सहमति हो गई थी। जिसके कारण कोई भी मोहर्रम का जुलूस न निकालने शिया समुदाय ने पहले ही फैसला कर लिया था।हलाकि जिला प्रशासन ने चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा रक्खा है।बताते चले कोविड 19 गाईड लाइन के तहत जुलूस निकालने की सहमति न मिल पाने के कारण एहतियात के साथ मोहर्रम मनाया जा रहा है। पुलिस के मुस्तैदी का आलम यह कि पुराने लखनऊ में अधिकारी छेतर में लगातार निगरानी बनाए हुए है।बताते चले कि आज के दिन ही बड़े शानो शौकत के सातवीं का शाही जुलूस निकाला जाता था। जिसमे ऊँट हाथी घोड़े शाही मेहदी के साथ अलम और बड़े बड़े थाल तथा काले झंडों के साथ छोटे छोटे बच्चो के साथ अंग्रेजीबैंड बाजों के साथ आलीशान जुलूस निकाला जाता था।अंग्रेजीबैंड बाजों के धुन मेरे कासिम की आती है मेंहदी की धुन सुनकर जुलूस के साथ चलने वाले अजादारों की आंखे नम हो जाया करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *