Home / राष्ट्रीय / भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से सुनियोजित प्रयास चल रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से सुनियोजित प्रयास चल रहा है।

Spread the love

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने के लिए प्रधानमंत्री की तरफ से सुनियोजित प्रयास चल रहा है। हमने जनता से जो पैसे एकत्र किए, उन्हें फ्रीज किया जा रहा है और हमारे खातों से पैसा छीना जा रहा है। हालांकि, इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हम अपने चुनाव अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

एक तरफ ‘इलेक्टोरल बॉन्ड’ का मुद्दा है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दिया है। सभी जानते हैं कि चुनावी बॉन्ड से भाजपा को बहुत बड़े पैमाने पर फायदा हुआ। दूसरी ओर, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की आर्थिक स्थिति पर लगातार हमले हो रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह अलोकतांत्रिक है।

– श्रीमती सोनिया गांधी जी, सीपीपी अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *