दिनांकः30.09.2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में पार्टी के सचेतक व लोक लेखा समिति के सदस्य श्री किरण पाल कश्यप ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी, शिक्षक सभी परेशान है।
मिर्जापुर जिले के अघौली व मुलवां गांव में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री किरन पाल कश्यप ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव जब भी होंगे, जीत समाजवादी पार्टी की होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी करके जीता है। जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को बदल देगी। भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
श्री कश्यप ने आगामी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जिसे भी प्रत्याशी तय करेंगे, उसे जिताने का काम किया जायेगा। सभा को दामोदर प्रसाद मौर्य, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, रामगोपाल बिन्द, रामजी बिन्द, झल्लू यादव, संतोष गोयल, दीपक बिन्द, अविनाश बिन्द आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी, शिक्षक सभी परेशान:सपा एमएलसी कश्यप



