प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा
.प्रिय प्रदेश वासियों,
प्रदेश के कई जनपदों में लगातार वर्षा से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, किंतु बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सरकार हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है।
जिन जनपदों में अतिवृष्टि के कारण संभावित बाढ़ और जल जमाव की आशंका है, उन जनपदों के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और क्षेत्र भ्रमण कर प्रभावितों को हर संभव सहायता सुलभ कराने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आकाशीय बिजली, अतिवृष्टि या अन्य प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि की स्थिति में ₹4 लाख अनुमन्य राहत राशि 24 घंटे के अंदर स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाए। साथ ही, राजस्व और कृषि विभाग की टीम गहन सर्वेक्षण करते हुए फसल नुकसान का आकलन करें, जिससे प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की जा सके।
Government of UP हर परिस्थिति में प्रदेश वासियों के साथ पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।





