Home / उत्तर प्रदेश / भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली कभी दूर नहीं कर सकती है अखिलेश यादव

भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली कभी दूर नहीं कर सकती है अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली कभी दूर नहीं कर सकती है। वह प्रत्येक स्तर पर सत्ता का दुरूपयोग करती है। निर्दोषों को झूठे केसों में फंसाती है। लोकसभा चुनावों में पराजय के बाद भी भाजपा कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है।
श्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राम मनोहर लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए भाजपा का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा। पीडीए में समाज के सभी पक्षों के हित सुरक्षित हैं। पीडीए के माध्यम से सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई को भी अंतिम परिणाम तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है। वह नफरत फैलाकर सामाजिक सद्भाव को तहस-नहस करने का इरादा रखती है। समाज में सभी को हक और सम्मान मिले इसके लिए समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना को आवश्यक मानती है। समाजवादी पार्टी की जब भी सरकार बनेगी जातीय जनगणना कराकर सबको हक और सम्मान दिया जायेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को खुली छूट है। महिलाओं और बच्चियों का जीवन असुरक्षित है। फर्जी एनकाउण्टरों की वजह से उत्तर प्रदेश की देश-दुनिया में बदनामी हो रही है। पुलिस हिरासत में मौतों के मामलों में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं और उत्तर प्रदेश का नाम बदनाम हो रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेल दिया है। कोई भी भाजपा सरकार में सुखी नहीं है। व्यापारी और दुकानदार लूटे जा रहे हैं। दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है। जनता भाजपा से इतना त्रस्त है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *