Home / भाजपा,बसपा,कान्ग्रेस व सामाजिक संगठन के प्रमुख लोगों ने सपा की सदस्यता ली

भाजपा,बसपा,कान्ग्रेस व सामाजिक संगठन के प्रमुख लोगों ने सपा की सदस्यता ली

Spread the love

समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज बड़ी संख्या में बसपा, कांग्रेस, भाजपा तथा सामाजिक संगठनों के प्रमुख लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इनमें प्रमुख हैं सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त श्री सुवचन राम, पूर्व विधायक श्री भगेलू राम, डाॅ0 आजम मीर खां, मेम्बर ए.एम.यू. कोर्ट, वरुण गिहार राष्ट्रीय अबरार अहमद, स्टैडिंग कमेटी ए.एम.यू. तथा बाबा शाह नवाज श्रावस्ती दरगाह पीर हनीफ आदि।


आज सुल्तानपुर की श्रीमती नर्गिस नायाब पत्नी मोहम्मद रिजवान पूर्व बसपा प्रत्याशी इसौली, जिला पंचायत सदस्य सर्वश्री मोहम्मद आसिफा खान, मोहम्मद सईद, मोहम्मद जफर खान सहित प्रधान हाजी पट्टी श्री मोहम्मद अख्तर, 7 क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व बीडीसी, पूर्व प्रधान, पूर्व मनोनीत सभासद सहित तमाम लोग समाजवादी पार्टी के सदस्य बने।
समाजवादी पार्टी में बसपा छोड़कर आये सर्वश्री जावेद अहमद एडवोकेट, अब्दुल अलीम, पप्पू रिजवान, मोहम्मद अशरफ, विवेक यादव, सैय्यद मोहम्मद अब्बास, रईस खान, कांग्रेस सेवा दल के डाॅ0 मोहम्मद वासिफ, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजदीप त्यागी तथा वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी के अतिरिक्त बाबा शाह नवाज, श्रावस्ती दरगाह पीर हनीफ, मधु सूदन कुशवाहा, मोहम्मद अरशद खान, अबरार अहमद आदि कई जिला पंचायत सदस्यों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व विधायक सुल्तानपुर श्री भगेलूराम बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। सुल्तानपुर के कई जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान भी आज सपा के सदस्य बन गए। भदोही की किरन यादव तथा पीलीभीत के डाॅ0 आजममीर खां, मेम्बर एएमयू कोर्ट ने भी सपा की सदस्यता ली।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (अनुसूचित जाति सेल) श्री सुरेन्द्र सिंह गौतम, श्रीमती कहकशां फिरोज अध्यक्षा नगर पंचायत तुलसीपुर बलरामपुर, फिरोज खां पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, बसपा के बद्री प्रसाद चौधरी, भाजपा के कृष्ण कुमार गिहार तथा वरूण गिहार राष्ट्रीय अध्यक्ष गिहार समाज, जिला पंचायत सदस्य सलमान रजा तथा अन्य उलेमा कौंसिल, वरिष्ठ एडवोकेट, रिटायर्ड अफसर एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में सपा में शामिल हो गए।
जिला पंचायत सहारनपुर की सदस्य श्रीमती ममता चौधरी, आगरा के कांग्रेस नेता श्री राजेश कुमार शर्मा के अतिरिक्त आयकर के सेवानिवृत्त कमिश्नर श्री सुबचनराम और आॅल इण्डिया मुस्लिम बंजारा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मौलाना मोहम्मद असलम वारसी ने भी अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री अखिलेश यादव ने आये हुए सभी पार्टियों के नेताओं एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का स्वागत किया, उन्हें बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि इन लोगों के जुड़ने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *